ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिका से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगो पर मामला दर्ज ..??

- अज्ञात स्थान पर झाड़ियों में ले जाकर नाबालिका से किया दुष्कर्म   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला में एक महिला की शिकायत पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

सिटी थाना पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार गांव शेखुपुर वासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 21 मई को वह अपनी बड़ी लड़की व दामाद के साथ माता चिंतपूर्णी माथा टेकने गई थी। जिसके बाद उसकी छोटी लड़की, जिसकी उम्र 16 वर्ष है वह घर में अकेली थी। जब वह 22 मई को घर वापस आई तो उसकी छोटी बेटी बहुत घबराई हुई थी। 

महिला ने आगे बताया कि सहमी हुई बेटी से प्यार से पूछने पर उसने बताया की बीते कल दोपहर वह गांव की ही एक दुकान से राशन लेने गई थी। जहां उसको रास्ते में दीपू तथा नामू दो युवक मिले और जबरदस्ती बेहोश कर उसे अपनी बाइक पर बिठा कर ले गए। जब उसे होश आया तो वह अज्ञात स्थान की झाड़ियों में पड़ी थी और दोनों युवकों ने वही उसके साथ बारी बारी जबरदस्ती शरीर संबंध भी बनाए।  

नाबालिका की माता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तथा 6 POCSO Act. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  





No comments