लुधियाना में 17 साल के लड़के की अपहरण के बाद हत्या
- पड़ोसी ने घर फोन करके 50 हजार की फिरौती मांगी, मौके से आरोपी काबू
- अशोक नगर वासी प्रीत सोमवार से था लापता, देर रात तक नहीं लौटा तो पुलिस को दी खबर
- एक साथी की मदद से लड़के की हत्या कर शव हुसैनपुरा इलाके में फेंका
खबरनामा इंडिया संवाददाता। लुधियाना, पंजाब
खबरनामा इंडिया संवाददाता। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में एक 17 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दिए जाने की खबर है। हत्या आरोपी पड़ोसी ने फोन कर मंगलवार को 50 हजार की फिरौती भी मांगी थी। पुलिस ने फिरौती लेने वाले स्थान पर पहुँच आरोपी को दबोचा लिया। और हत्या की वारदात से पर्दा उठाया। वहीँ पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मृतक लड़के प्रीत का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जाँच में यह भी ज्ञात हुआ है कि प्रीत की सिर पर ईंट मारकर हत्या की गई प्रतीत होती है।
जानकारी अनुसार सलेम टाबरी क्षेत्र के अशोक नगर वासी दशरथ कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक हौजरी यूनिट में कार्य करता है। सोमवार को उसका 17 साल का बेटा प्रीत अचानक लापता हो गया। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद मंगलवार को एक ओर पुलिस प्रीत का ढूंढ रही थी तो दूसरी तरफ उसके पिता को फिरौती के लिए एक फोन काल आई जिसमे कहा गया कि अगर प्रीत को जिन्दा देखना चाहते हो तो 50 हज़ार रुपए किताब बाजार में पहुंचा दो। तय स्थान पर जैसे ही फिरौती की रकम लेने के लिए आरोपी विजय कुमार पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी विजय कुमार ने माना कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रीत का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी है। और यह भी बताया कि प्रीत का शव हुसैनपुरा इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रीत का शव बरामद कर लिया। और पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।














No comments