कपूरथला में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, एक हत्यारा काबू ....
- 18 दिन पहले लंदन पैलेस के पीछे खेतों में मिला था शव, 20 नवंबर की शाम घर से बाइक पर गया था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा ढिलवां में 18 दिन पहले गांव मियानी बाकरपुर में लंदन पैलेस के पीछे खेतों में मिले एक युवक के लहूलुहान शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हत्यारे को काबू करने का दावा किया है। इस बारे जानकारी देते हुए डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने केएनआई को बताया कि इस मामले में 3 आरोपी नामजद किये थे जिसमे से एक को काबू कर लिया है। जब्कि अन्य दोनों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (35 वर्ष) उर्फ़ लालू पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव मियानी बाकरपुर के रुप में हुई थी।
डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने केएनआई को बताया कि 21 नवंबर की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मियानी बाकरपुर में लंदन पैलेस के पीछे खेतों में एक व्यक्ति का लहू-लुहान शव पड़ा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ढिलवां पुलिस टीम ने युवक के शव तथा नजदीक पड़ी बाइक को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम की मदद से जान शुरू की गई। मृतक की माता कपूर कौर ने बताया था कि उसका लड़का 20 नवंबर की शाम घर से बाइक पर गया था, लेकिन वापिस नहीं आया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक हरविंदर सिंह की माता कपूर कौर के बयान पर थाना ढिलवां में अज्ञात आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी।
पुलिस टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस तथा फॉरेंसिक टीम के सहयोग से जांच करते हुए तीन आरोपियों को नामजद किया था। आरोपियों की पहचान सनी ऋषिदेव पुत्र विनोद वासी बिहार, हलवासी गांव धारीवाल बेट ढिलवां, संजय कुमार पुत्र स्कंदरा और राजा ऋषिदेव पुत्र चंदन वासी बिहार के रूप में हुई।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने माना कि उसने अपने दो अन्य साथी संजय तथा राजा के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले मृतक के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। डीएसपी करनैल सिंह ने केएनआई को बताया कि दो आरोपी संजय तथा राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



.jpg)
.jpg)






.jpeg)











No comments