ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला कोर्ट परिसर से भागा NDPS कैदी, नायबकोर्ट और मुंशी ने किया काबू ....

- NDPS मामले में अदालत ने सुनाई 10 वर्ष की सजा  

- अदालत से भागे आरोपी पर की जा रही कार्यवाही -- डीएसपी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला कोर्ट परिसर में एक NDPS के हवालाती को अडिशनल सेशन जज की अदालत दवारा 10 वर्ष की सजा सुनाने के बाद उसके फरार होने की खबर है। हालांकि कैदी के फरार होते ही नायबकोर्ट और एक वकील के मुंशी ने हिम्मत कर काबू कर लिया। इसकी पुष्टि डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।  

मिली जानकारी अनुसार थाना कोतवाली में वर्ष 2018 में दर्ज NDPS मामले में आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह वासी गांव खुखरैन को आज माननीय अडिशनल सेशन जज लक्ष्मी कपिला की कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा और एक लाख रूपये जुरमाने की सजा सुनाई गई। जिसके बाद नायबकोर्ट तरसेम सिंह आरोपी को लेकर बक्शीखाने की तरफ लेजा रहा था, तभी कैदी जतिंदर सिंह पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर भाग गया। उसके भागते ही सुरक्षा कर्मिओ ने शोर मचा दिया। नायबकोर्ट तरसेम सिंह ने बताया कि उसने उसका पीछा किया और एक वकील के मुंशी की मदद से कैदी जतिंदर सिंह को काबू कर लिया। 

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। 

No comments