ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में 3 मंजिला इमारत गिरी -- 10 से अधिक लोगो के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू शुरू ....

- साथ लगती भूमि में बेसमेंट की खुदाई होने से हुआ हादसा  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब     

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम एक 3 मंजिला इमारत के गिरने की खबर है। इस इमारत के मलबे में 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

प्राथमिक जानकारी अनुसार इस इमारत में जिम चल रहा था। बतया जा रह है कि इस इमारत के साथ ही बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। जिससे इमारत की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई। जिस वक्त इमारत गिरी उस वक्त जिम के खुले होने की सूचना है। ऐसे में मलबे में जिम में एक्सरसाइज करने आए लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इस बारे में औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

सूत्रों की माने तो प्रशासन की तरफ से जिम प्रबंधकों से संपर्क किया जा रहा है ताकि जिम की असल स्थिति के बारे में पता किया जा सके। 

No comments