आत्महत्या ..... घरेलू विवाद से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
- आत्महत्या से पहले फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बोला .. मेरा भाई और मेरी मां को मेरी अर्थी को कंधा मत देने देना
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर
पंजाब के जालंधर में एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि मेरी सिर्फ एक ही बात मान लेना मेरा भाई और मेरी मां को मेरी अर्थी को कंधा मत देने देना वह मुझे हाथ भी ना लगाएं घटना के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस सूचित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल वासी अमित कुमार ने बुधवार को जालंधर लुधियाना ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जीआरपी के एसआई अशोक कुमार के अनुसार बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार आत्महत्या से पहले अमित ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा। .. 'मेरा जो भी है, जो भी मैंने अपना बनाया है या जो भी मेरे पिता का है, वह सबकुछ मेरे बेटे का है। मैं सुसाइड करने लगा हूं। मैं अपनी मां को एक बात कहना चाहता हूं, कि मां मैं कभी गलत नहीं था। बस तुम मुझे पहचान नहीं पाई, मैं हार गया हूं। सबको सलाम है। मैं सबको सुबह-सुबह मैसेज भेजता था, अब किसी को नहीं आएंगे, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा। यह कोई मजाक नहीं है।
मैं पुलिस प्रशासन को भी कहता हूं कि मैं जो भी कर रहा हूं, अपनी मर्जी से कर रहा हूं। किसी को कुछ न कहा जाए। जो भी मैंने अपने घर में बनाया है और जो भी मेरा हिस्सा बनता है, वह मेरे बेटे और सतविंदर मालपुरवाली को ही मिलना चाहिए। उसने यह भी कहा कि "मेरा संस्कार सिर्फ दो ही आदमी कर सकते हैं। एक सोनू और एक कुलदीप। ये कौन हैं, यह सबको पता है। मेरी मां और मेरे भाई को मेरी शक्ल भी न दिखाई जाए।'
बस्ती बाबा खेल थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार जीआरपी से युवक की आत्महत्या के बारे में सूचना मिली है। उसके पक्के पते के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।










No comments