ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की एक राइस मिल से लाखों का चावल चोरी, FIR दर्ज ....

 - राइस मिल की पीछे की दीवार तोड़ अंदर घुसे चोर, 25 क्विंटल चावल के बैग किये चोरी  

- सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की शुरू - IO 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस मिल की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों दवारा लाखों रुपए का चावल चोरी करने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मुनीम की शिकायत पर FIR दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने भी की है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गगन चावला वासी पंजाबी बाग ने पुलिस को बताया कि वह सुलतानपुर लोधी रोड पर जैन एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल में बतौर मुनीम काम करता है। 26 फरवरी को वह जब रोजाना की तरह राइस मिल में काम पर आया तो देखा शैलर में जुट के बेग में पड़े चावलों की जो धांक लगी हुई थी। उसमे से 45-50 के लगभग चावल के बैग गायब थे। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था। जब उसने आसपास जांच की तो देखा मिल के पीछे खेतों की तरफ की दीवार टूटी हुई थी। जहां से अज्ञात चोरो ने राइस मिल में दाखिल होकर 25 क्विंटल से अधिक चावल चोरी किए हैं। जिसकी कीमत लगभग एक लाख से अधिक बनती है। 

सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि राइस मिल के मुनीम गगन चावला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने शक जाहिर किया कि चोर राइस मिल का कोई पुराना कार्मी या जानकर हो सकता है। 

No comments